TOP BANNER
Sponsored

देशी कट्टा समझकर पुलिस ने दो को लिया हिरासत में, जांच के दौरान निकला खिलौना

गावां : थाना क्षेत्र के माल्डा नदी किनारे बंदूक वाला खिलौना लेकर दो युवकों को तस्वीर खिंचाना महंगा पड़ गया है। दोनों युवकों को पुलिस ने देशी कट्टा समझकर हिरासत में ले लिया है। हालांकि बाद में पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा जांच के बाद दोनों युवकों को छोड़े जाने की सूचना है। घटना के सम्बंध में

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 29, 2022 May 29 51 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के माल्डा नदी किनारे बंदूक वाला खिलौना लेकर दो युवकों को तस्वीर खिंचाना महंगा पड़ गया है। दोनों युवकों को पुलिस ने देशी कट्टा समझकर हिरासत में ले लिया है। हालांकि बाद में पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा जांच के बाद दोनों युवकों को छोड़े जाने की सूचना है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि माल्डा लोहरपुरा निवासी गुल्ली दास का पुत्र राजा दास 20 वर्ष एवं अर्जुन दास का पुत्र विकास दास 22 वर्ष एक तमंचे को लेकर रविवार दोपहर को सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने जब देखा तो इसकी सूचना गावां पुलिस को दी। गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार पुलिस सदलबल के साथ पहुंचे व दोनों युवकों को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोनों युवकों को पुलिस दिन भर थाने में रखे हुए है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवक थाने में ही था। पुलिस छोड़ देने की बात कह रही थी। इधर, थाना प्रभारी से पूछे जाने पर कहा कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि दो युवक नदी की तरफ तमंचा लहरा रहे हैं इसी सूचना पर दोनों युवकों को उठाकर थाने लाया गया। बाद में जांच में पता चला कि खिलौने वाला बंदूक था। हालांकि वरीय अधिकारी इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी ने भी जांच की है दोनों युवकों को छोड़ दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories