TOP BANNER
Sponsored

शहनाईयों की आवाज से गूंज उठा थाना परिसर,परिणय सूत्र में बंधे वर- वधू

तिसरी : थाना परिसर बुधवार को शहनाई की आवाज से गूंज उठा। थाना परिसर में सजे मंडप में गावां प्रखंड अंतर्गत सेरुआ पंचायत के चेरवा गांव का 29 वर्षीय उमेश रविदास और तीसरी प्रखंड अंतर्गत भंडारी पंचायत के मंझलाडीह गांव की 21 वर्षीय पूजा कुमारी परिणय सूत्र में बंध गई। शहनाई के गूंज के बीच

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 28, 2022 Apr 28 54 Views
Share

तिसरी : थाना परिसर बुधवार को शहनाई की आवाज से गूंज उठा। थाना परिसर में सजे मंडप में गावां प्रखंड अंतर्गत सेरुआ पंचायत के चेरवा गांव का 29 वर्षीय उमेश रविदास और तीसरी प्रखंड अंतर्गत भंडारी पंचायत के मंझलाडीह गांव की 21 वर्षीय पूजा कुमारी परिणय सूत्र में बंध गई। शहनाई के गूंज के बीच पंडित जी ने दोनों वर-वधू को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ परिणय सूत्र में बांधा।इस शादी समारोह में वर-वधू पक्ष के दर्जनों लोग मौजूद थे। बीते एक साल से वर-वधु पक्ष के तकरार के कारण उमेश रविदास और पूजा कुमारी का विवाह टाला जा रहा था। जिसके बाद लड़की के पिता देवकी दास ने मामले की शिकायत तिसरी थाना में की थी। वधू पक्ष की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और दुल्हा उमेश रविदास को थाने बुला लिया।

जिसके बाद वर- वधू पक्ष के लोग थाने पहुंचे और वहां भंडारी पंचायत के मंटू शर्मा, हेमंत रविदास, अमित दास, राजकुमार दास ,दुलारी दास,छोटू रविदास योगेंद्र रविदास समेत गणमान्य लोगों की उपस्थिति में वर-वधू का शादी करने का फैसला लिया गया। जिसके बाद पूरा थाना परिसर शहनाई की आवाज से गूंज उठा। विवाह उपरांत वर-वधू पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शादी की बधाई दी।और राजी खुशी दुल्हन की विदाई करा कर ले गये।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories