AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सत्ताधारी दल का आंदोलन करना दोहरा चरित्र व किसान की शत्रु का परिचय. बाबूलाल मरांडी

तिसरी : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबुलाल मरांडी ने तिसरी पंचायत भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि किसान बिल के खिलाफ सत्ताधारी दल के लोग आंदोलन करना दोहरा चरित्र व किसान की शत्रु का परिचय दे रहे है।कभी सोच भी नही सकते कि राज्य के सत्ता में बैठे झामुमो के हेमंत


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबुलाल मरांडी ने तिसरी पंचायत भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि किसान बिल के खिलाफ सत्ताधारी दल के लोग आंदोलन करना दोहरा चरित्र व किसान की शत्रु का परिचय दे रहे है।कभी सोच भी नही सकते कि राज्य के सत्ता में बैठे झामुमो के हेमंत सोरेन व उनके सहयोगी दल के लोग किसान कानून के विरोध कर सकते है।आज तक किसानों के लिये कुछ नही किया गया है।राजनीती चमकाने में जुटे लोग कृषि विधेयक के बारे में नही जानते है।जिसके कारण राज्य के सत्ता दल के लोग सड़क पर उतरे है।एक भी किसान इस कानून का विरोध नही कर रहे है।उन्होंने कहा कि यदि सही मायने में किसानो के हितैषी  है तो मार्च अप्रैल में किसान का बजट पेश हुआ है लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी पांच प्रतिशत कृषि बजट सरकार ने खर्च नही की है। कृषि क्षेत्र में हेमंत सरकार ने काम नही की है।विधानसभा में घोषणा की गई थी कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे।लेकिन यहां तो मुंगेरी लाल का हसीन सपना दिखा रहे है।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कहा था उनकी सरकार बनेगी तो पच्चीस सौ रुपये क्विंटल धान किसानों से खरीदारी की जायेगी।देश के कई राज्य में उनके सहयोग से राज्य में सरकार बनी है।झारखंड में भी सरकार उनके सहयोग से चल रही है।सिर्फ घोषणा ही रह गया है।भारत सरकार किसानों की धान की खरीदारी की पैसा देती है। इसके बाद भी अब तक किसानों की धान खरीदारी नही की जा रही है।मौके पर उदय साव,मुरली बरनवाल,मोहन बरनवाल,सुनील साह,रबिन्द्र पण्डित,सुनील साव,कारू बरनवाल ,रामचंद्र ठाकुर,गोपी रविदास,छोटू किस्कु,संजीत राम,शोनु हेम्ब्रोम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories