AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

किरोसिन तेल मिलाकर डीजल बेचने का चल रहा था धंधा, पुलिस ने किया भांडाफोड़

बगोदर : थाना पुलिस ने मिलावटी डीजल कारोबार का भांडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जीटी रोड गोपालडीह के निकट एक मकान में इस गौरखधंधे का संचालन किया जा रहा था। यहां डीजल के टैंकर में किरासन मिलाकर डीजल को


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बगोदर : थाना पुलिस ने मिलावटी डीजल कारोबार का भांडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जीटी रोड गोपालडीह के निकट एक मकान में इस गौरखधंधे का संचालन किया जा रहा था। यहां डीजल के टैंकर में किरासन मिलाकर डीजल को बेचा जा रहा था। इस दौरान एसपी अमित रेणु को मिले गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और धंधे का खुलासा हुआ।

मौके पर पुलिस टीम ने दो टैंकर, केरोसिन जैसा ज्वलनशील पदार्थ भरा 15 ड्राम, 19 खाली ड्राम, दो टुल्लू पम्प समेत अन्य समानों को भी बरामद किया है।

इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में छापेमारी के दरम्यान अजित साव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने खुद को स्टाफ बताया है। वहीं उसने धंधे में शामिल अन्य लोगों के नाम बताए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर कांड संख्या 161/21 दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories