AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विवाहिता की सन्देहास्पद मौत, डेढ़ महीने पूर्व ही हुई थी शादी

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक नवविवाहिता की सन्देहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका 22 वर्षीय आरती गुप्ता थी। डेढ़ माह पहले 15 जुलाई को ही उसकी शादी हुई थी। घटना को लेकर बताया जाता है कि घरेलू विवाद में आरती छत से कूद गयी। तेज आवाज सुनकर लोग


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक नवविवाहिता की सन्देहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका 22 वर्षीय आरती गुप्ता थी। डेढ़ माह पहले 15 जुलाई को ही उसकी शादी हुई थी। घटना को लेकर बताया जाता है कि घरेलू विवाद में आरती छत से कूद गयी। तेज आवाज सुनकर लोग निकले फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर मृतका के पिता ने दामाद और समधन पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता जमुआ के जरुआडीह निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 जुलाई को उन्होंने धूमधाम से बेटी की शादी राजेंद्र नगर के विजय राम गुप्ता के घर किया था। इसके बाद आज दो तल्ला छत से उसे मार कर फेंक दिया। पिता ने बताया कि 21 साल उन्होंने अपनी बेटी का लालन पालन किया। किसी भी सूरत में वह छत से नहीं कूद सकती थी। आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी सदलबल मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की तफ्तीश की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भिजवाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories