AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्टेट बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान, अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित किया सम्मान समारोह

गिरिडीह : शिक्षक दिवस के मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गिरिडीह की रिजनल शाखा ने एक अनूठी पहल की। इस पहल के तहत बैंक ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तीन वैसे वयोवृद्ध शिक्षकों को आदरपूर्वक सम्मानित किया, जिनकी उम्र 80 वर्षों से अधिक है, जिन्होंने अपनी नजरों के सामने भारतवर्ष को आजाद होते


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शिक्षक दिवस के मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गिरिडीह की रिजनल शाखा ने एक अनूठी पहल की। इस पहल के तहत बैंक ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तीन वैसे वयोवृद्ध शिक्षकों को आदरपूर्वक सम्मानित किया, जिनकी उम्र 80 वर्षों से अधिक है, जिन्होंने अपनी नजरों के सामने भारतवर्ष को आजाद होते देखा है और जो पिछले कई वर्षों से भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक तथा वर्तमान में इसी बैंक से पेंशनधारक भी हैं। बैंक ने जिन तीन वयोवृद्ध शिक्षकों का चयन किया उनके नाम मुरारी मिश्रा, धीरेन्द्र प्रसाद और हाशिम अंसारी हैं।

शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक, गिरिडीह मुख्य शाखा के सभागार में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम सेवानिवृत शिक्षक मुरारी मिश्रा को शाल उढ़ाकर, और पौधा देकर सम्मानित किया गया और साथ ही उपहार भी दिया गया। सम्मान से अभिभूत श्री मिश्रा ने बैंक का धन्यवाद किया और सबों के सुखी जीवन की कामना की। वृद्धावस्था की वज़ह से शारीरिक अक्षमता के कारण दो अन्य शिक्षक इस सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके तो बैंक के आला अधिकारी इन दोनों के घर पहुंचे और वहां जाकर उन्हें विधिवत सम्मानित किया।

 

सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर शिशिर रंजन, एच आर मैनेजर विनय झा, अधिकारी राजुल कुमार, एसबीआई पचम्बा शाखा के ब्रांच मैनेजर राजेष कुमार सहित बैंक के कुछ अन्य कर्मी धीरेन्द्र प्रसाद के पचम्बा स्थित आवास पहुंचे और यहां उनका आशीर्वाद लेते हुए विधिवत तरीके से उन्हें सम्मानित किया और सेवाकाल के दरम्यान उनके कार्यों की सराहना की और साथ ही उन्हें आश्वासन भी दिया कि जब भी उन्हें बैंक से किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, वे सहयोग को सहर्ष तैयार रहेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सेवानिवृत अध्यापकों ने बैंक के इस पहल के प्रति आभार जताया

इसके बाद पूरी टीम जमुआ स्थित हाशिम सर के घर पहुंची और वहां उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए चीफ मैनेजर शिशिर रंजन ने कहा कि इतने वयोवृद्ध शिक्षकों का सम्मान करने का अवसर पाकर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि अध्यापक ही असल में राष्ट्र निर्माता होते हैं। एच आर मैनेजर विनय झा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए इन शिक्षकों के कार्यों की सराहना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए बैंक से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शिक्षक दिवस मे मौके पर मिले इस सम्मान से प्रफुल्लित तमाम सेवानिवृत अध्यापकों ने बैंक के इस पहल के प्रति आभार जताया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories