AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गोली लगने से चुनाव ड्यूटी में गए एसएसबी जवान की मौत, कारणों की जांच में जुटे अधिकारी

बगोदर : गिरिडीह जिले के बगोदर में चुनाव ड्यूटी में गए एक एसएसबी जवान की गोली लगने से मौत हो गयी है. घटना के बाद तत्काल उसे आनन-फानन में बगोदर सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक जवान दुमका जिले के शिकारीपाड़ा निवासी विजय भारती था. मिली जानकारी के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बगोदर : गिरिडीह जिले के बगोदर में चुनाव ड्यूटी में गए एक एसएसबी जवान की गोली लगने से मौत हो गयी है. घटना के बाद तत्काल उसे आनन-फानन में बगोदर सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक जवान दुमका जिले के शिकारीपाड़ा निवासी विजय भारती था.

मिली जानकारी के अनुसार चौथे चरण में होने वाले मतदान को लेकर वह ड्यूटी में बस से बगोदर के तिरला मोड़ स्थित मेक इन इंडिया स्कूल में बने क्लस्टर के पास पहुंचा था. इसी दौरान उसके सिर पर गोली लगी. अब गोली कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक साफ़ सफाई के दौरान ट्रिगर दबने की जानकारी मिल रही है. वहीं खुद से गोली चलाकर आत्महत्या किये जाने की बात भी कही जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नौशाद आलम मौके पर पहुँचे. वहीं कुछ ही देर में एसपी अमित रेणु भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वास्तविकता में क्या कुछ हुआ है वो जांच के बाद ही सामने आ पाएगा. फिलहाल वरीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories