Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन के द्वारा महिला खेल दिवस का किया गया आयोजन, कई खेल प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया हिस्सा

469
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जीवा गिरिडीह और इनर व्हील क्लब आफ गिरिडीह सनशाइन के द्वारा रविवार को बरगंडा स्थित बीएसएम स्कूल में महिला खेल दिवस का आयोजन किया गया। खेल दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में वेटरन खिलाड़ी गुलाम रब्बानी उपस्थित थे।जिन्होंने अपना समय देकर स्पोर्ट्स डे को और भी शानदार बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी सीसीएल के बच्चों के द्वारा बजाए गए बैंड की धुन पर सभी सदस्यों के द्वारा मार्च पास्ट करते हुए हुई किया गया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि ने मशाल जलाकर स्पोर्ट्स डे का आगाज किया। खेल दिवस के दौरान महिलाओं को फिट रखने के लिए कई तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं के द्वारा क्रिकेट मैच खेला गया साथ ही साइकलिंग भी की गई।प्रतियोगिता में महिलाओं ने जलेबी रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, 100 मीटर फ्लैट रेस, रिले रेस, स्लो साइकिलिंग रेस, थ्री लगेज रेस आदि में हिस्सा लिया।बताया गया कि महिलाओं को फिट रहने के लिए दैनिक जीवन में व्यायाम के साथ-साथ खेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसलिए महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए खेल दिवस का आयोजन किया गया है। ताकि महिलाएं अपने आप को फिट रखकर स्वस्थ रह सके। कार्यक्रम में सुमन गौरसिया कविता राजगढ़िया के अलावा इनर व्हील क्लब आफ गिरिडीह सनशाइन की कई सदस्या मौजूद थी।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250