TOP BANNER
Sponsored

गावां के सेरूआ सिमर बाबा के चहारदीवारी और सौन्दर्यीकरण का समाजसेवी पवन बिहारी यादव ने उठाया बीड़ा

गावां : गावां प्रखंड के सरुआ में अवस्थित प्राचीन काल से सेरूआ सिमर बाबा के नाम से जाने वाले स्थल में बड़ी श्रद्धा से लोग पूजा अर्चना और मन्नतें मांगने आते हैं यहां की पुजारी कहते हैं कि यहां सोमवार बुधवार और शुक्रवार को पूजा होता है जो लोग मन्नत मांगते हैं उनकी मन्नत पूरी

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 17, 2022 Jan 17 53 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के सरुआ में अवस्थित प्राचीन काल से सेरूआ सिमर बाबा के नाम से जाने वाले स्थल में बड़ी श्रद्धा से लोग पूजा अर्चना और मन्नतें मांगने आते हैं यहां की पुजारी कहते हैं कि यहां सोमवार बुधवार और शुक्रवार को पूजा होता है जो लोग मन्नत मांगते हैं उनकी मन्नत पूरी होती है तो यहां सफेद बकरे या सफेद मुर्गे की बलि देते हैं यह परंपरा प्राचीन काल से ही चला आ रहा है छोटे से जगह होने के कारण स्थान प्रसिद्ध नहीं हो पाया है परंतु इस जगह को प्रसिद्ध और पहचान देने के उद्देश्य गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के मानिकबाद के रहने वाले समाजसेवी पवन बिहारी यादव ने बीड़ा उठाया है उन्होंने इस स्थान को चारों तरफ सौन्दर्यीकरण करने का मन में ठान लिया है इसको लेकर यहां के स्थानीय लोगों को भी काफी उनको सहयोग मिल रहा है। सोमवार को पौष पूर्णिमा के दिन समाजसेवी पवन बिहारी के द्वारा पूजा अर्चना के बाद चाहरदीवारी का नींव रखा गया है। जल्द ही इस पूरे मंदिर परिसर व चाहरदीवारी और पूरी तरह से
सौन्दर्यीकरण कार्य किया जाएगा। स्थानीय लोगों की माने तो यह स्थल बहुत ही मान्यता पूर्ण स्थल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories