AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पढाई जारी रखने हेतु सत्यार्थी फाउंडेशन द्वारा बच्चों को दिया गया स्मार्ट फोन

गावां : अभ्रख क्षेत्र के बच्चों की लॉकडाउन में भी पढ़ाई जारी रखने के प्रयास के तहत आज गावां स्थित डाक बंगला सभागार में बाल मित्र ग्राम पहाड़पुर, दोनोंसोत ,हरला घाटी , पलमा, डुमरझारा,हेठली कहुवाई, हरिहरपुर और लखेपुरा के बीच कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा स्मार्टफोन उपलब्ध करवाया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 10, 2021 Aug 10 32 Views
Share

गावां : अभ्रख क्षेत्र के बच्चों की लॉकडाउन में भी पढ़ाई जारी रखने के प्रयास के तहत आज गावां स्थित डाक बंगला सभागार में बाल मित्र ग्राम पहाड़पुर, दोनोंसोत ,हरला घाटी , पलमा, डुमरझारा,हेठली कहुवाई, हरिहरपुर और लखेपुरा के बीच कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा स्मार्टफोन उपलब्ध करवाया गया।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी ने कहा कि कोरोना काल में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा सुदूरवर्ती गांवों के बच्चों के बीच स्मार्ट फ़ोन का वितरण किया जाना,एक सराहनीय कदम है। सत्यार्थी फाउंडेशन का काम धरातल पर दिखता है।

 

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के वरिष्ठ बाल अधिकार कार्यकर्ता गोविंद खनाल ने बताया कि “लॉक डाउन के चलते लंबे समय से विद्यालय बन्द हैं। गरीब परिवार के बच्चों के लिए स्मार्ट फोन खरीद पाना मुश्किल है। जिस कारण बच्चे अपनी पढाई जारी नही रख पा रहे हैं l इससे अभ्रख क्षेत्र के गांवो में बाल विवाह व बाल श्रम की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उक्त समस्या को रोकने एवं बच्चों की पढाई जारी रह सके इसको लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बच्चों को स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर बैजू ऐप के साथ संगठन ने टाईअप किया है। इस ऐप का प्रयोग करते हुए बच्चे विभिन्न विषयों पर अपनी समझ विकसित कर पाएंगे l

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्यक्रम का संचालन बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन उदय राय के द्वारा किया गया। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी ,रौशन कुमार,योगेन्द्र राय,अशोक यादव, सविता देवी,कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के वरिष्ठ बाल अधिकार कार्यकर्ता गोविंद खनाल,उदय राय,सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मो.आरिफ़ अंसारी,पंकज कुमार,शिवशक्ति कुमार,वेंकटेश प्रजापति,सतीश मिस्त्री, नीरज कुमार,प्रीति कुमारी, कृष्णा पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories