TOP BANNER
Sponsored

गावां मुस्लिम टोला में वैक्सीनेशन में गति लाने को ले सेविका ने निकाली रैली

गावां : कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी लाने के उद्देश्य से रविवार को गावां प्रखंड के मुस्लिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका गुलशन आरा के अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सभी लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया गया। खासकर मुस्लिम समुदाय के महिला और पुरूषों को टीका के प्रति जागरूक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 5, 2021 Sep 5 41 Views
Share

गावां : कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी लाने के उद्देश्य से रविवार को गावां प्रखंड के मुस्लिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका गुलशन आरा के अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सभी लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया गया। खासकर मुस्लिम समुदाय के महिला और पुरूषों को टीका के प्रति जागरूक करते हुए वैक्सीन लेने की अपील की गई। सेविका गुलशन आरा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रखंड में वैक्सीनेशन का गति काफी धीमी हो गई है।

जिसे बढ़ाने के लिए इस प्रकार का अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी मददगार साबित हो रहा है। जिसे ग्रामीणों को रैली के माध्यम से बताया जा रहा है। बाद में मातृ वंदना सप्ताह को लेकर पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों का शिविर आयोजित कर आवेदन भी जमा लिया गया और योजनाओं से उन्हें अवगत कराया गया। इसके अलावा पोषण माह के रंगोली बनाकर महिलाओं को प्रेरित भी किया गया।
मौके पर सहिया नुसरत परवीन, पोषण सखी तमन्ना परवीन, अंजुम परवीन समेत कई उपस्थित थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories