TOP BANNER
Sponsored

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का हुआ आयोजन

गिरिडीह : सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर “स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता समानता” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अलका हेम्ब्रम डी.एस.डब्ल्यू. गिरिडीह, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीना व अतिथि के रूप

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 8, 2022 Mar 8 41 Views
Share

गिरिडीह : सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर “स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता समानता” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अलका हेम्ब्रम डी.एस.डब्ल्यू. गिरिडीह, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीना व अतिथि के रूप में सुभाष पब्लिक स्कूल की प्राचार्या विभा सिंह मौजूद हुई. कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया.

मौके पर मुख्य अतिथि अल्का हेम्ब्रम ने कहा कि महिलाओं का उत्थान सिर्फ महिलाओं से नहीं बल्कि स्त्री और पुरुष दोनों के सहयोग से ही संभव है । अर्थात स्त्री और पुरुष के संयुक्त सहयोग से ही महिलाओं का सशक्तिकरण हो पाएगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रीना ने कहा कि महिलाओं को अपने पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए यह महिलाओं के आपसी सहयोग से ही संभव है । प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि नैतिक शिक्षा के विकास से ही समाज में लैंगिक समानता के साथ-साथ महिलाओं का सतत विकास संभव है.

MIDDLE
Sponsored

सुभाष पुब्लिक स्कूल की प्राचार्या विभा सिंह ने कहा कि उच्च सहभागिता से ही ग्रामीण महिलाओं की स्थिति से में सुधार हो सकता है.

वहीं स्वागत भाषण प्रो० कौशल राज ने देते हुए कहा कि आज आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक खेल सभी क्षेत्र में महिलाओं को अग्रसर हो रही है और सहयोग दे रही है. कार्यक्रम का समापन अनुराग कुमार द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम का मंच संचालन अदीबा खान के द्वारा किया गया. सेमिनार में अति सुंदर कविता प्रस्तुति के कारण छात्राध्यापिका अनुराधा कुमारी को डॉ रीना के द्वारा 11 सौ का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया.

सेमिनार को सफल बनाने में प्रो० ओमप्रकाश राय, प्रो० संदीप चौधरी, प्रो० संजीव कुमार, प्रो० राज किशोर प्रसा,द प्रोफेसर शमा परवीन, प्रोफेसर धर्मेंद्र मंडल. प्रोफेसर बृजमोहन. प्रोफेसर चित्रलेखा. प्रोफेसर पोरस कुमार. शिक्षकेतर कर्मचारी राजेश कुमार, उदय, बबीता, सृष्टि, शुभम, आदि का सराहनीय योगदान रहा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories