Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

महापर्व छठ की तैयारी जारी, नहाय-खाय के साथ कल से होगा 4 दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ

116
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : लोकआस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 18 नवंबर यानि कल से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को व्रती खरना पूजन करेंगे। वहीं भगवान भास्कर को सायंकाल का अर्घ्य शुक्रवार शाम को दिया जाएगा। शनिवार सुबह में उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही यह अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

इधर, पर्व को लेकर छठ घाटों में सफाई का काम युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। नगर निगम कर्मी लगातार साफ सफाई व घाट निर्माण कार्य में डटे हुए हैं। बताया गया कि पर्व के पूर्व सारी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा, ताकि व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो।

वहीं छठ को लेकर जारी आदेश के बाद व्रतियों समेत अन्य लोगों में जहां उहापोह की स्थिति बन गई थी। वहीं मंगलवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू ने प्रेसवार्ता कर गिरिडीह वासियों को आश्वस्त कर दिया है कि परम्परा के अनुसार पूजा होगा। बाधाओं को दूर कर रास्ता निकाला जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद लोगों में खुशी है। लोग हर्षोल्लास से पर्व को लेकर की जाने वाली तैयारियों में जुट गए हैं।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250