TOP BANNER
Sponsored

नगर निगम कार्यालय शिफ्टिंग का विरोध, कर्मियों ने उप महापौर से की मुलाकात

सुविधाओं के आभाव को लेकर पुराना डीसी ऑफिस या पुराना परिसदन में कार्यालय शिफ्ट किये जाने कि मांग गिरिडीह : नगर निगम के नए बिल्डिंग निर्माण को लेकर फिलहाल निगम के कामकाज को लेकर पुराना जेल के पास शिफ्ट किया जा रहा है. वहीं कार्यालय शिफ्टिंग का कर्मियों ने विरोध जताया है. सोमवार को झारखंड

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 7, 2022 Mar 7 56 Views
Share

सुविधाओं के आभाव को लेकर पुराना डीसी ऑफिस या पुराना परिसदन में कार्यालय शिफ्ट किये जाने कि मांग

गिरिडीह : नगर निगम के नए बिल्डिंग निर्माण को लेकर फिलहाल निगम के कामकाज को लेकर पुराना जेल के पास शिफ्ट किया जा रहा है. वहीं कार्यालय शिफ्टिंग का कर्मियों ने विरोध जताया है. सोमवार को झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले संघ के अध्यक्ष लखन हरिजन के नेतृत्व में संघ के लोगों ने उपमहापौर प्रकाश राम से मुलाकात की. इस दौरान अगुवायों ने पुराने जेल के भवन की स्थिति को देखते हुए वहां पर निगम को शिफ्ट ना कराने की मांग की.

संघ के लोगों ने कहा कि वहां की भवन की स्थिति काफी जर्जर है और वहां पर ना ही पानी की सुविधा है. ना ही शोचालय की. संघ के लोगों ने मांग किया है कि निगम कार्यालय को पुराने डीसी ऑफिस या पुराने परिसदन भवन में शिफ्ट किया जाए, ताकि लोगों को भी और नगर निगम के कर्मी को भी राहत मिल सके.

वहीं इस बाबत उप महापौर प्रकाश राम ने बताया कि स्थिती को देखने के बाद ही शिफ्टिंग की प्रक्रिया की जाएगी. कहा कि इस मुद्दे पर उपायुक्त से वार्ता कर विकल्प ढूंढा जाएगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories