TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मतदाताओं को दिलाई शपथ

गिरिडीह : झंडा मैदान में गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 25, 2021 Jan 25 36 Views
Share

गिरिडीह : झंडा मैदान में गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था, इसलिए आयोग के द्वारा वर्ष 2011 से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने सभी जिलावासियों अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ्य लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। साथ ही लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories