Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

मधुपुर विधानसभा उप-चुनाव में जीत के बाद झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन को दिया गया प्रमाण पत्र

128
Below feature image Mobile 320X100

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को 5 हजार 247 मतों के अंतर से किया पराजित

विज्ञापन

विज्ञापन

मधुपुर विधानसभा उप चुनाव, 2021 के मद्देनजर रविवार को कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न हुई। 13-मधुपुर विधानसभा के लिए मतों की गिनती सुबह 8ः00 बजे से शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती की गई।

इसके अलावे मधुपुर विधान सभा क्षेत्र हेतु कुल 24 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतों के गिनती के पश्चात झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को कुल 1 लाख 10 हजार 812 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को कड़े मुकाबले में 5 हजार 247 मतों से पराजित किया। मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी हफीजुल हसन को निर्वाची पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250