Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

उपचुनाव में दोनों सीटों पर भाजपा को मिलेगी शिकस्त : सुबोधकांत सहाय

125
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : बेरमो से दुमका जाने के क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय गुरुवार की देर शाम कुछ देर के लिए गिरिडीह में रुके। इस दौरान शहर के बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन्स पार्क में कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत ने कहा कि बेरमो, दुमका उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिलेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2019 झारखंड से भाजपा को भगाया गया अब बिहार से भगाएगी। कहा कि बिहार में बदलाव होगा और महागठबंधन की सरकार बननी तय है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पूरी संपत्ति चाट पौछ कर साफ कर दिया। सरकार का खजाना खाली था। जीएसटी समेत अन्य रुपया केंद्र से नहीं मिला था। वहीं इसी बीच कोरोना महामारी के परेशानी हुई। कहा कि अब फिर से विकास कार्य को गति दी जाएगी और चुनाव के समय किये गए वायदों को सरकार पूरा करेगी।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250