TOP BANNER
Sponsored

पुलिस ने 167.5 किलो गांजा किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह : पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा को बरामद किया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. गुरुवार को बरवाडीह स्थित पुराना पुलिस लाइन में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिरनी थाना प्रभारी को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 16, 2021 Dec 16 16 Views
Share

गिरिडीह : पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा को बरामद किया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. गुरुवार को बरवाडीह स्थित पुराना पुलिस लाइन में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बिरनी थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक के जरिये गांजा लेकर थाना क्षेत्र से गुजरेंगे. सूचना देने वाले द्वारा मोटरसाइकिल नम्बर और डिटेल्स शेयर किया गया था. सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने अपाची बाइक से 5 किलो गांजा लेकर जा रहे रोहित साव और भुवनेश्वर यादव को पकड़ा. वहीं इनके निशानदेही पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव में छुपाकर रखे गये गांजा को बरामद किया गया. बरामद गांजा 167.5 किलो है जिसे मजिस्टेट की मौजूदगी में सीज किया गया है.

एसपी श्री रेणु ने बताया कि अनुसंधान के दौरान पता चला कि हाइवा के जरिये खेप को गिरिडीह लाया गया था. कहा कि धंधे में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories