गावां : थाना क्षेत्र के गदर में गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर गावां पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर लिया साथ ही वाहन चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
इस बाबत थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त करने के साथ ट्रैक्टर ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की गावां सीओ दीपक प्रसाद के आवेदन पर ड्राइवर महेंद्र यादव पिता बिल्टू यादव और ट्रैक्टर मालिक माल्डा निवासी जितेंद्र यादव पिता लाछो यादव पर गावां थाना में कांड संख्या 55/22 के तहत अवैध बालू उठाव को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानेदार ने कहा की शुक्रवार को गिफ्तार ट्रैक्टर चालक का मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
गावां : थाना क्षेत्र के गदर में गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर गावां पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर लिया साथ ही वाहन चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर अवैध
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







