TOP BANNER
Sponsored

यूको बैंक लूटकांड में 2 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

सरिया : थाना क्षेत्र के केशवारी स्थित यूको बैंक शाखा में बीते दिन हुए लूटकांड के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मास्टरमाइंड समेत 2 अपराधियों को दबोच लिया है। इससे पूर्व पुलिस ने घटना के बाद फौरन कार्रवाई करते हुए पीछा कर हजारीबाग जिले के गोरहर में स्थानीय थाना व बरकट्ठा थाना पुलिस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 17, 2021 Nov 17 48 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के केशवारी स्थित यूको बैंक शाखा में बीते दिन हुए लूटकांड के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मास्टरमाइंड समेत 2 अपराधियों को दबोच लिया है। इससे पूर्व पुलिस ने घटना के बाद फौरन कार्रवाई करते हुए पीछा कर हजारीबाग जिले के गोरहर में स्थानीय थाना व बरकट्ठा थाना पुलिस के साथ मिलकर लाल रंग के अपाची बाइक में भाग रहे तीन अपराधियों को दबोच लिया था। वहीं पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने 4 लाख 5 हजार बरामद किया था।

इस बाबत एसडीपीओ नौशाद आलम ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अलग-अलग 4 टीम जगह जगह छापेमारी में लगी हुई है। इसी दौरान पुलिस ने लूट के मास्टरमाइंड बाबू पासवान उर्फ सुदेश पासवान को दबोच लिया। मौके से पुलिस ने इसके पास से 30 हजार नगद व एक बड़ा चाकू बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने लूट के वारदात में इसको साथ देने वाले मितलाल यादव को भी पकड़ लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि ब्लू रंग की अपाची को मितलाल यादव ने ही मुहैया करवाया था। गिरफ्तार मितलाल को लूटे गए रुपयों में से 10 -15 हजार देने का आश्वासन दिया गया था।

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। बाबू पासवान पर तीन मामले दर्ज है। वहीं मितलाल पर भी मामला दर्ज है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता के आसार हैं छापेमारी जारी है।

MIDDLE
Sponsored

आमजनों की मदद से अपराधियों तक पहुंची पुलिस

एसडीपीओ श्री आलम ने बताया कि घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने अपराधियों के अटका की ओर जाने की जानकारी दी। इसके बाद बगोदर थाना पुलिस ने अपराधियों का पीछा करना शुरु किया। इस दौरान ट्रैफिक होने के कारण पुलिस को परेशानी हुई ऐसे में आमलोगों ने बाइक मुहैया करवाया जिसके बाद पुलिस पीछा करते हुए अपराधियों के पास पहुंची। एसडीपीओ ने कहा नागरिकों की जागरूकता से पुलिस तत्काल अपराधियों को दबोचने में सफल रही।

गौरतलब है कि सोमवार को अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग 7 लाख 34 हजार रुपया लूट लिया था।इसके बाद कांड संख्या 275/21 दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। इस मामले में अबतक 5 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories