AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पीड़ित परिवार को धमकाने व मामला वापस लेने के आरोप में पिता को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

आरोपी पुत्र पहले भेजा जा चुका है जेल तिसरी : बीते 27 अप्रैल को प्रेम प्रसंग मामले में चंदौरी गोलीकांड के आरोपी राहुल कुमार का पिता अरुण कुशवाहा भी पीड़ित परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार हो गया है। इस मामले में चंदौरी के व्यवसायी नरेश


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरोपी पुत्र पहले भेजा जा चुका है जेल

तिसरी : बीते 27 अप्रैल को प्रेम प्रसंग मामले में चंदौरी गोलीकांड के आरोपी राहुल कुमार का पिता अरुण कुशवाहा भी पीड़ित परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार हो गया है।

इस मामले में चंदौरी के व्यवसायी नरेश साव की शिकायत पर तिसरी पुलिस ने कांड संख्या 85/22 दर्ज कर बिहार राज्य के लखीसराय जिले के कजरा थाना अंतर्गत पुणाडीह निवासी अरुण कुशवाहा को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया।

मामले में आवेदक नरेश साव का कहना है कि पूर्व में हुए गोलीकांड के आरोपी राहुल का पिता अरुण कुशवाहा चंदौरी में संतोष कुमार के यहां ठहरा था। आज सुबह हमारे घर के बाहर आकर मेरी माँ शांति देवी के साथ मारपीट किया। साथ ही गोलीकांड मामले में समझौता करने को कहने लगा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं आरोपी अरुण कुशवाहा ने कहा कि वो चंदौरी के संतोष कुमार नामक व्यक्ति के पास अपने पैसे लेने आया था। तभी नरेश साव की मां ने उसे देख लिया और उसके साथ मारपीट कर थाना ले लाया आया गया।

बता दें कि बीते 27 अप्रैल 2022 को तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी में प्रेम प्रसंग मामले में युवती को जबरन अपने साथ ले जाने आए बिहार के लक्खीसराय जिले के राहुल कुमार ने विरोध करने पर लड़की की नानी को गोली मार दी थी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories