TOP BANNER
Sponsored

प्लस पोलियो अभियान की हुई शुरुआत, उपायुक्त ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

गिरिडीह : पल्स पोलियो अभियान को लेकर मातृत्व शिशु स्वास्थ्य केंद्र, चैताडीह परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। अभियान का शुभारंभ उपायुक्त के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने 0-5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 31, 2021 Jan 31 35 Views
Share

गिरिडीह : पल्स पोलियो अभियान को लेकर मातृत्व शिशु स्वास्थ्य केंद्र, चैताडीह परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। अभियान का शुभारंभ उपायुक्त के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने 0-5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई। अभियान में कोविड-19 मानकों का अनुपालन किया गया। साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए टीकाकरण का कार्य किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। जो कि 2 फरवरी तक चलेगा। आज बूथ स्तर पर 0-5 साल के बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया जाएगा तथा 1 एवं 2 फरवरी को घर घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4 लाख 92 हजार की संख्या में बच्चे है।

जिन्हें पोलियो की खुराक दिया जाना है। सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस हेतु जिले में कुल 2319 बूथ चिन्हित किए गए हैं। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित कराया जा रहा है, ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा सके।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories