TOP BANNER
Sponsored

बुधवार के दिन इन राशियों के लोगों को मिलेगी तरक्की, जानें अपना राशिफल

Rashifal 23 March 2022 : 23 मार्च 2022 को बुधवार है। बुधवार को चैत्र मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। मान्यता कि भगवान गणेश की पूजा करने बुद्धि, सफलता और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। जानिए 23 मार्च, 2022 को किन राशि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 23, 2022 Mar 23 48 Views
Share

Rashifal 23 March 2022 : 23 मार्च 2022 को बुधवार है। बुधवार को चैत्र मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। मान्यता कि भगवान गणेश की पूजा करने बुद्धि, सफलता और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। जानिए 23 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लाभ में कमी रहेगी। सुस्वादु खानपान में रुचि हो सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है।

MIDDLE
Sponsored

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत भी रहें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन अशान्त रहेगा। तरक्‍की के योग हैं। लंबी यात्रा के योग हैं।

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सुस्वाद खानपान में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार के स्वास्थ्‍य एवं सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

MIDDLE
Sponsored

 

कन्या राशि- आत्मसंयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। भाई-बहनों का साथ भी मिल सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों से सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मकर राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कारोबार में कुछ परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि- आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयत्न करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं का वश में रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories