TOP BANNER
Sponsored

मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, जुलूस डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

सरिया : मोहर्रम को लेकर मंगलवार को सरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने संयुक्त रूप से किया। वहीं बैठक का संचालन थाना प्रभारी प्रेम कुमार द्वारा किया गया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत कई प्रबुद्ध व

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 17, 2021 Aug 17 17 Views
Share

सरिया : मोहर्रम को लेकर मंगलवार को सरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने संयुक्त रूप से किया। वहीं बैठक का संचालन थाना प्रभारी प्रेम कुमार द्वारा किया गया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत कई प्रबुद्ध व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

बैठक में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन्स से अवगत करवाया गया। बताया गया कि इस बार मोहर्रम में जुलूस निकाले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं तजिया घुमाने की भी अनुमति इस बार नहीं है। इसके साथ ही डीजे व बहुत ज्यादा आवाज वाले ध्वनि विस्तारक के प्रयोग पर रोक रहेगी।

एसडीओ ने उपस्थित लोगों से कहा कि कहीं चौक चौराहे पर भीड़ भीड़भाड़ करने की मनाही है। साथ ही किसी प्रकार के अफवाह पर लोग ध्यान नहीं दें। इस दौरान प्रशासन द्वारा विशेष मोनिटरिंग की जाएगी। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories