TOP BANNER
Sponsored

रंजीत हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश, थाने में धरने पर बैठे ग्रामीण

गिरिडीह : रंजीत हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। परिजन व स्थानीय ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों जहां परिजन व ग्रामीणों ने एसपी को आवेदन सौंप गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं अबतक मुख्य आरोपी के पुलिस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 4, 2021 Jan 4 30 Views
Share

गिरिडीह : रंजीत हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। परिजन व स्थानीय ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों जहां परिजन व ग्रामीणों ने एसपी को आवेदन सौंप गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं अबतक मुख्य आरोपी के पुलिस के पकड़ से बाहर रहने के कारण सोमवार को ग्रामीण मुफ्फसिल थाने में धरना पर बैठ गए। मौके पर ग्रामीणों का आरोप था कि मामले को गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण आरोपी खुला घूम रहा है।

इधर लोगों द्वारा धरना दिए जाने की सूचना पर एसडीपीओ अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लगातार आरोपी को पकड़े जाने को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा केस की मॉनिटरिंग स्वयं एसपी सर व उनके द्वारा किया जा रहा है। कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है।मौके पर परिजन व ग्रामीणों के द्वारा एसडीपीओ को ज्ञापन सौंप रंजीत को इंसाफ दिलाए जाने की गुहार लगाई गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories