TOP BANNER
Sponsored

देशी पिस्टल के साथ एक धराया, दो भागने में कामयाब

तिसरी : थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करते हुए देसी पिस्टल लहराने के मामले में आरोपी रणधीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी लूट, किडनैपिंग, मर्डर सहित कई मामलों में जेल की हवा भी खा चुका है. वह हाल ही में जेल से बाहर आया हुआ है.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 1, 2022 Mar 1 39 Views
Share

तिसरी : थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करते हुए देसी पिस्टल लहराने के मामले में आरोपी रणधीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी लूट, किडनैपिंग, मर्डर सहित कई मामलों में जेल की हवा भी खा चुका है. वह हाल ही में जेल से बाहर आया हुआ है.

इस संबंध में तिसरी पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम चोरनीतरी में तीन अज्ञात व्यक्ति गांव में आकर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करते हुए देसी पिस्टल लहरा रहे हैं. सूचना पर थाना प्रभारी पीकू प्रसाद दल बल के साथ ग्राम चोरनीतरी बजरंगबली मंदिर के पास पहुंचे. पुलिस को नजदीक आते देख कर दो अपराधी मोटरसाइकिल से नीचे उतर कर भागने में सफल रहे. जबकि एक पकड़ा गया.

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रणधीर चौधरी और ग्राम बभनी थाना घोड़थम्भा का निवासी बताया है. तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. वहीं मौके से मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया. पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह लूट, किडनैपिंग और मर्डर के कई कांडों में जेल जा चुका है. कुछ दिन पहले ही वह जेल से रिहा हुआ है.

MIDDLE
Sponsored

मौके से भागे लोग भी शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं और अन्य केस में वे लोग भी जेल जा चुके हैं. गिरफ्तार रणधीर की दोस्ती जेल में ही उन दोनों के साथ हुई थी. मामले की विस्तृत रूप से अनुसंधान करते हुए पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories