AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा नेता के सूचना पर निमियाघाट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पशु की हड्डियों व चमड़ा लदा का वाहन किया जब्त

गिरिडीह : भाजपा नेता के सुचना पर निमियांघाट पुलिस ने ईसरीबज़ार NH-2 बाईपास अरगाघाट के समीप प्रतिबंधित पशु की हड्डियां व चमड़ा लदा वाहन पकड़ा है। साथ ही वाहन में बैठे दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पाकर डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू एवं डुमरी अंचलाधिकारी धनंजय गुप्ता मौके पर पहुंच कर जांच


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : भाजपा नेता के सुचना पर निमियांघाट पुलिस ने ईसरीबज़ार NH-2 बाईपास अरगाघाट के समीप प्रतिबंधित पशु की हड्डियां व चमड़ा लदा वाहन पकड़ा है। साथ ही वाहन में बैठे दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पाकर डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू एवं डुमरी अंचलाधिकारी धनंजय गुप्ता मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं।बताया गया की ईसरीबज़ार NH-2 बाईपास अरगाघाट के समीप कोडरमा सांसद प्रतिनिधि इस मार्ग से गुजर रहे थे।इस दौरान एक वाहन आता दिखाई दिया, जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी भजपा नेता प्रदीप साहू को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर शक के आधार पर उन्होंने उक्त वाहन को रोका और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और चालक से पूछताछ करने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।वहीं

भाजपा नेता प्रदीप साहू ने बताया कि एचआर 36 टी 4079 नंबर की मिनी ट्रक से बहुत बदबू आ रही थी। उन्होंने संदेह के आधार पर वाहन को रोका। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि कोलकत्ता से वाहन में मवेशियों की खाल व हड्डी लाद कर उत्तरप्रदेश ले जा रहे हैं। वाहन चालक से कागजात मांगा गया, लेकिन उसने किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखाया।इधर निमियांघट थाना के एएसआई शैलेन्द्र मरांडी ने बताया कि सारी कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है। फिलहाल वाहन को थाना के पास सुरक्षित स्थान देख कर लगा दिया गया है। हिरासत में लिए गए चालक समेत दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories