TOP BANNER
Sponsored

सोमवार को इस राशि के लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल 21 मार्च 2022 : पचांग के अनुसार आज 21 मार्च 2022 सोमवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया की तिथि है. आज चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेगा. आज स्वाति नक्षत्र है. आज का दिन आपके के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष-अपने और जीवनसाथी के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 21, 2022 Mar 21 61 Views
Share

आज का राशिफल 21 मार्च 2022 : पचांग के अनुसार आज 21 मार्च 2022 सोमवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया की तिथि है. आज चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेगा. आज स्वाति नक्षत्र है. आज का दिन आपके के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष-अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें। प्रेम की स्थिति में दूरी है। संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। सूर्यदेव को जल दें और मां काली की अराधना करें।

वृषभ-पैरों में चोट लग सकती है। थोड़ा ध्‍यान देकर आगे बढ़ें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से लाभान्वित होते जा रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करें।

MIDDLE
Sponsored

मिथुन-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थी अभी कोई नई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। गृहकलह के संकेत हैं। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करें। सफेद वस्‍तु का दान करें।

सिंह-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। व्‍यापारिक लाभ है। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

MIDDLE
Sponsored

 

कन्‍या-निवेश करने से बचें अन्‍यथा नुकसान हो सकता है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला-शरीर में कोई रिएक्‍शन न हो। जहां किसी तरह का संक्रमण हो वहां जाने से बचें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। व्‍यवसाय अच्‍छा चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा क्‍योंकि सिरदर्द और नेत्रपीड़ा से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

धनु-आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। थोड़ा सा भ्रामक समाचार की प्राप्ति संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही दिख रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

मकर-व्‍यापार-व्‍यवसाय अच्‍छा चलेगा लेकिन पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अभी किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भाग्‍य साथ देगा लेकिन अपमानित होने का भय रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। सफेद वस्‍तु का दान करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-जोखिम भरा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। मां काली की अराधना करते रहें। काली मंदिर में सफेद चीज अर्पित करना अच्‍छा रहेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories