AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता ना देना लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश

भाजपा नेताओं ने अम्बेडकर चौक पर दिया धरना गिरिडीह : झारखंड सरकार के द्वारा असंवैधानिक तुष्टिकरण और विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के द्वारा बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता ना देने के विरोध में भाजपा के द्वारा गिरिडीह के अम्बेडकर चौक पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना दिया गया। इस


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा नेताओं ने अम्बेडकर चौक पर दिया धरना

गिरिडीह : झारखंड सरकार के द्वारा असंवैधानिक तुष्टिकरण और विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के द्वारा बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता ना देने के विरोध में भाजपा के द्वारा गिरिडीह के अम्बेडकर चौक पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान भाजापा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ भाजपा के नेताओं ने कहा कि सरकार की असंवैधानिक निर्णयों, पद की गरिमा का दुरुपयोग एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा समुदाय विशेष की तुष्टिकरण हेतु 81 में से केवल 4 अल्पसंख्यक विधायकों के लिए विधानसभा भवन का कमरा नमाज़ अदा करने के लिए आवंटित किया गया जो ना केवल असंवैधानिक है, बल्कि एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। साथ ही, 77 विधायकों के धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ भी किया जा रहा है।

कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो भाजपा विधायक दल के नेता सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता ना देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने पद की गरिमा पर कुठाराघात किया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एकदिवसीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश साव, चुन्नू कांत, सुभाष चन्द्र सिन्हा, यदुनंदन पाठक, दिनेश यादव, महेन्द्र वर्मा, संजय सिंह, नवीन सिन्हा, निर्भय सिंह, विनय सिंह, सुनील पासवान, विनीता कुमारी, सोनू एजाज, दिलीप वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories