TOP BANNER
Sponsored

झाड़ी में रोता मिला नवजात, बच्चे को लेने की मची होड़

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार बुधवार सुबह बच्चे की किलकारी सुन जब लोग वहां पहुंचे तो दृश्य देख हतप्रभ हो गये. दरअसल वहां एक कटीले झाड़ी में एक नवजात पड़ा था. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया. नवजात पूरी तरह स्वस्थ है. नवजात तो स्वस्थ है मगर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 30, 2020 Dec 30 32 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार बुधवार सुबह बच्चे की किलकारी सुन जब लोग वहां पहुंचे तो दृश्य देख हतप्रभ हो गये. दरअसल वहां एक कटीले झाड़ी में एक नवजात पड़ा था. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया. नवजात पूरी तरह स्वस्थ है. नवजात तो स्वस्थ है मगर इसको लेकर अब अलग ही विवाद शुरू हो गया. बच्चे की परवरिश करने की सोच को लेकर कई लोग अस्पताल पहुंच गए और फिर आपस में ही उलझने लगे.

अस्पताल प्रबंधन द्वारा जब इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई तब तक मौका पाकर नवजात को अस्पताल पहुंचाने वाले परिवार के लोग उक्त बच्चे को वहां से लेकर भागने लगे. इस दौरान अस्पताल के बाहर नवजात के लिए छीना झपटी शुरू हो गई. आनन-फानन में एक महिला व पुरुष नवजात को गोद में उठाकर बाइक में बैठकर वहां से निकल लिए. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इंसानियत का परिचय देते हुए नवजात को अस्पताल पहुंचाने का काम किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories