TOP BANNER
Sponsored

5 अक्टूबर से चाणक्या आईएएस एकेडमी में त्रिवर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स के नए बैच की होगी शुरुआत

हजारीबाग : सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक है कि सभी संकाय कला, वाणिज्य या विज्ञान के विद्यार्थी 10+2 उत्तीर्ण के बाद ही इस ओर अपना रुख कर लें और तैयारी शुरू कर दें। ऐसा करने से समय के सदुपयोग के साथ-साथ स्नातक उत्तीर्ण होते ही सिविल सर्विसेज परीक्षा के पहले ही

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 20, 2021 Sep 20 142 Views
Share

हजारीबाग : सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक है कि सभी संकाय कला, वाणिज्य या विज्ञान के विद्यार्थी 10+2 उत्तीर्ण के बाद ही इस ओर अपना रुख कर लें और तैयारी शुरू कर दें। ऐसा करने से समय के सदुपयोग के साथ-साथ स्नातक उत्तीर्ण होते ही सिविल सर्विसेज परीक्षा के पहले ही प्रयास में सफलता की गुंजाइश अधिक बढ़ जाती है। उक्त बातें चाणक्या आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने कौशल्या प्लाजा स्थित संस्थान के हजारीबाग शाखा में बातचीत के दौरान कही।

त्रिवर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स विद्यार्थियों के लिए लाभदायक

उन्होंने कहा कि केवल पढ़ना या इस ओर मेहनत करना ही विद्यार्थियों के सफलता के लिए काफी नहीं है बल्कि सही दिशा में सकारात्मक सोच के साथ परिश्रम आवश्यक है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सिविल सर्विसेज की चाहत रखने वाले सभी संकाय के 10+2 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए चाणक्या आईएएस एकेडमी में त्रिवर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स चलाई जा रही है, जो विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक भी साबित हो रहा है‌। उन्होंने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर से त्रिवर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स की शुरुआत होने वाली है, जिसमें 10+2 पास सभी संकाय के विद्यार्थी नामांकन करा सकते हैं।

हजारीबाग क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा में नहीं है कोई कमी

MIDDLE
Sponsored

आगे श्री मिश्रा ने कहा कि हजारीबाग क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा में कोई कमी नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ साथ तैयारी के लिए उपयुक्त समय की जानकारी प्रदान करना है। यही वजह है कि संस्थान की ओर से लगातार कैरियर काउंसलिंग सहित अन्य कार्यक्रमों के ज़रिए विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन दिया जाता है। श्री मिश्रा ने कहा कि सफलता के लिए सही उचित मार्गदर्शन बेहद ज़रूरी है। चाणक्या आईएएस एकेडमी का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान रखती है। यही कारण है कि बीते 28 वर्षों में 4800 विद्यार्थियों ने चाणक्या आईएएस एकेडमी से तैयारी कर सफलता अर्जित की है।

विद्यार्थियों के मंजिल की राह आसान बनाने की ओर दिया जाता है ध्यान

वहीं चाणक्या आईएएस एकेडमी की जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने तीन वर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स को 10+2 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि संस्थान में सभी विषयों के अलग-अलग विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से कक्षाएं कराई जाती है। इतना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी की नि: शुल्क सुविधा मुहैया कराए जाने के साथ साथ साप्ताहिक टेस्ट सीरीज का भी आयोजन संस्थान की ओर से कराए जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि समय समय पर सेमीनार व वर्कशॉप के ज़रिए भी विद्यार्थियों के मंजिल की राह आसान बनाने की ओर ध्यान दिया जाता है।

हजारीबाग शाखा में काफी कम है शुल्क

बताते चलें कि चाणक्या आईएएस एकेडमी का देश भर में 22 शाखाएं संचालित हैं। सभी शाखाओं के मुकाबले हजारीबाग शाखा में शुल्क काफी कम रखा गया है। जन्मस्थली के साथ साथ हजारीबाग से विशेष लगाव को वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा इसके पीछे की वजह बताते हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories