AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

माले एवं इंनौस ने मनाया भाकपा माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की 23 वीं पुण्यतिथि

गावां : प्रखंड अंतर्गत गांवा हटिया मैदान के समक्ष माले एवं इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्त्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर भाकपा माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की जयंती मनाई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में शहीदों को याद करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड अंतर्गत गांवा हटिया मैदान के समक्ष माले एवं इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्त्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर भाकपा माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की जयंती मनाई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में शहीदों को याद करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता बैजनाथ यादव एवं संचालन इंनौस जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव ने किया। कार्यक्रम में विनोद मिश्र के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व मिश्र के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने द्वारा संगठन के हित में किया गया कार्य सदैव हमसबों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके सपनों को घरातल पर उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के उपरांत एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में 18 दिसम्बर से 16 जनवरी तक पार्टी का सघन सदस्यता अभियान चलाने, 20 दिसंबर को विधानसभा सभा के समक्ष इंनौस का एक दिवसीय धरना को सफल बनाने आदि पर चर्चा की गयी।

मौके पर इंनौस जिला कमिटी सदस्य संजय दास,अकलेश यादव, पवन चौधरी,अशोक यादव, प्रदीप यादव, मकसूद आलम, महेंद्र यादव, अम्बीका यादव, भोला यादव, बैजनाथ यादव,जाशो देवी, करमणी यादव, दिनेश्वर यादव, नितेश यादव, दिनेश यादव, महेंद्र स्वर्णकार, नरेश राणा, श्रवण यादव,केदार यादव,जाशो देवी, रधिया देवी समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories