AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कथित भूमाफियाओं द्वारा बच्चों की पिटाई मामले में हुई बैठक, कार्रवाई की मांग

भूमिहार समाज ने की बैठक, एसडीएम, एसडीपीओ को सौंपा आवेदन धनवार : थाना क्षेत्र के उपरी धनवार में बीते शनिवार को कथित भूमाफियाओं के द्वारा दो बच्चों की निर्ममता से पिटाई मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भूमिहार समाज के लोग गोलबंद हो गए हैं। घटना को लेकर समाज के लोगों में गहरा आक्रोश


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भूमिहार समाज ने की बैठक, एसडीएम, एसडीपीओ को सौंपा आवेदन

धनवार : थाना क्षेत्र के उपरी धनवार में बीते शनिवार को कथित भूमाफियाओं के द्वारा दो बच्चों की निर्ममता से पिटाई मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भूमिहार समाज के लोग गोलबंद हो गए हैं। घटना को लेकर समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है। वहीं इस मुद्दे को लेकर सोमवार को भूमिहार समाज के लोगों ने बुधुवाडीह में एक बैठक की। बैठक में 5 सूत्री मांगपत्र तैयार की गई। इसके बाद समाज के 10 सदस्यीय लोग एसडीएम और एसडीपीओ से मिले और कार्रवाई की मांग की।

 

मौके पर समाज के लोगों ने कहा कि बीते कुछ समय से धनवार में भूमाफियाओं ने आतंक मचा रखा है। लोगों ने धनवार थाना प्रभारी पर भूमाफियाओं से साठगांठ का आरोप लगाया है। साथ ही थाना प्रभारी को धनवार थाने से हटाने की मांग की है। वहीं बच्चों के पिटाई मामले में दर्ज कांड संख्या 190/21 में धारा 307 जोड़ने, अवैध निर्माण पर अविलंब रोक लगाने, विवादित ज़मीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं हो ये सुनिश्चित किये जाने,अयोध्या प्रसाद मोदी की आकस्मिक मृत्यु को हत्या बताकर निर्दोष व्यक्तियों को फंसाने की साजिश की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। समाज के लोगों ने कहा कि यदि मांगों पर अतिशीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

इधर इस मामले पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विधिव्यवस्था को लेकर समस्या थी। समाज में द्वेष न हो इसका ख्याल किया जाएगा। नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ज़मीन से जुड़ा मामला है। मामले को शार्टआउट करने का प्रयास किया जा रहा है। कानून से उपर कोई नहीं है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories