TOP BANNER
Sponsored

गावां में मनरेगा में लूट के खिलाफ मजदूर एकता मंच ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष दिया धरना, BDO और BPO के खिलाफ की नारेबाजी

गावां : गांवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष शनिवार को मजदूर एकता मंच की ओर से घरना व प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निमाडीह पंचायत के कार्यकारी प्रधान प्रतिनिधि पंकज यादव एवम संचालन प्रदीप कुमार ने किया। मौके पर दर्जनाधिक मजदूरों नें मनरेगा में चल रहे स्थानीय बीडीओ एवं बीपीओ की मिलीभगत से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 20, 2021 Nov 20 32 Views
Share

गावां : गांवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष शनिवार को मजदूर एकता मंच की ओर से घरना व प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निमाडीह पंचायत के कार्यकारी प्रधान प्रतिनिधि पंकज यादव एवम संचालन प्रदीप कुमार ने किया।
मौके पर दर्जनाधिक मजदूरों नें मनरेगा में चल रहे स्थानीय बीडीओ एवं बीपीओ की मिलीभगत से भारी लूट का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की व कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इंकलाबी नौजवान सभा के गिरिडीह जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव नें कहा कि स्थानीय बीडीओ और बीपीओ के द्वारा पशुशेड जैसी योजना को ऑनलाइन के नाम पर रिश्वत के तौर पर पंद्रह हजार एवं डोभा में दस हजार का मांग किया जाता है। मनरेगा में योजना की स्वीकृति देने का अधिकार पंचायत को है मगर स्वीकृति के नाम पर प्रखंड के पदाधिकारी माल मार रहे हैं। इसी को लेकर आज एक दिवसीय धरना के माध्यम से चेतावनी देने का काम किया है, यदि यहां के बीडीओ और बीपीओ अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाते हैं तो, यहां के गरीब-मजदूर, छात्र – नौजवान उग्र आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा गया।
*झामुमो ने धरना का किया समर्थन*
मजदूरों द्वारा दिए गए घरना कार्यक्रम का झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांग अत्यंत जायज है। गावां में इनदिनों मनरेगा योजनाओं में भारी लूट मची है यदि इसकी निष्पक्ष जांच की जाय तो चौकानेवाले तथ्य सामने आयेंगे। यहां के सांसद विधायक क्षेत्र के प्रति गंभीर नहीं हैंं। झामुमो द्वारा इस संबंध में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री को आवेदन देकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी जायेगी।
मौक़े पर निमाडीह पंचायत  मुखिया संजय यादव,नरेश राणा,सुधीर कुमार, आफताब आलम,सोनू कुमार, दिनेश कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे l

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories