TOP BANNER
Sponsored

रांची में मैच, मगर झारखंड ही टीम की मेन्यू से गायब

रांची में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच खेला जाएगा. दोनों टीम रांची पहुंच गयी. मगर आपको जानकार हैरानी होगी कि टीम की मेन्यू से झारखंड गायब है. यहां के परंपरागत खानपान को टीम की मेन्यू में ही शामिल नहीं किया गया. जबकि बाहर से खाने की चीजे मंगवाई गयी है जो टीम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 19, 2021 Nov 19 47 Views
Share

रांची में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच खेला जाएगा. दोनों टीम रांची पहुंच गयी. मगर आपको जानकार हैरानी होगी कि टीम की मेन्यू से झारखंड गायब है. यहां के परंपरागत खानपान को टीम की मेन्यू में ही शामिल नहीं किया गया. जबकि बाहर से खाने की चीजे मंगवाई गयी है जो टीम में शामिल खिलाड़ियों और साथ आये क्रू और अधिकारियो को दी जायेगी.

झारखंडी का विश्वप्रसिद्ध धुसका जो झारखडियो में काफी लोकप्रिय है. यहां आने वाले मेहमानों को ये जरूर परोसा जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. BCCI की ओर से भेजे गए डाइट चार्ट में इसका कोई जिक्र नहीं है. दो साल पहले हुए अंतरराष्ट्रीय मैच में इसे परोसा गया था. मगर इस बार इसे मेन्यू से पूरी तरह हटा लिया गया है.

खिलाड़ियों को सर्व करने के लिए दिल्ली से ग्लूटेन फ्री ब्रेड और कोलकाता से ग्रीक योगर्ट, पोर्ट मिल्क, आमंड मिल्क, इंपोर्टेड चीज, एडम ब्री मंगाए गए हैं. सभी रेसिपी मसाला और शुगर फ्री होंगे. इसके अलावा इंडियन टीम को डिनर में ज्वार-बाजरे की रोटी, ग्रिल्ड चिकन, गोवन फिश करी, मिक्स सब्जी, चावल-दाल और न्यूजीलैंड की टीम को हंगेरियन लैंब स्टू, बुके दी लेग्युम, रोस्टेड मिक्स वेज, ग्लूटेन फ्री मल्टीग्रेन ब्रेड और चावल दिए जाएंगे. ब्रेक फास्ट में बेक्ड बींस, दलिया, लेग्युम, रेशेदार खाना, जूस आदि मिलेंगे. स्नैक्स में खिलाड़ियों को फ्रूट्स और मिल्क प्रोडक्ट्स दिए जाएंगे.

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories