AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के हांडाडीह में एक विवाहिता के संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका विकास कुमार पांडेय की 30 वर्षीय पत्नी रूबी पांडेय थी।   घटना को लेकर देवघर निवासी मृतका के चाचा रविशंकर पांडेय ने दहेज की खातिर अपनी भतीजी के हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के हांडाडीह में एक विवाहिता के संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका विकास कुमार पांडेय की 30 वर्षीय पत्नी रूबी पांडेय थी।

 

घटना को लेकर देवघर निवासी मृतका के चाचा रविशंकर पांडेय ने दहेज की खातिर अपनी भतीजी के हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भतीजी की शादी 10 वर्ष पूर्व की थी। उस वक्त रूबी के पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। उसके बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे और रूबी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच पिता ने फिर फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि दिया था, लेकिन उसके पति और सुसराल वाले कार की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर उनकी भतीजी से मारपीट किया जाने लगा। इसी दौरान उसे सुसराल वालों द्वारा पागल और बीमार करार दे दिया गया। बीच में वह काफी बीमार रही जिसका इलाज करवाया गया। इसके बाद मामला फैमिली कोर्ट भी पहुंचा। जहां इनलोगों ने दुबारा गलती नहीं करने की बात कहते हुए रूबी को सुसराल ले आया गया, लेकिन इसके बाद भी उसे प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा। बीच में समाज के लोगों के साथ कई बार इनके घर गए समझौता हुआ फिर भी ये लोग नहीं मानें। इसी बीच गुरूवार की रात को 9.15 में उसके मौत हो जाने की सूचना दी। कहा कि उसके चेहरे पर चोट के निशान है। दिन में ही हत्या कर रात को उसे अस्पताल लाया गया है।

 

वहीं इस मामले पर मृतका के पति विकास कुमार पांडेय ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी रूबी की मानसिक स्थिति खराब थी और उसे मिर्गी की बीमारी थी। उसका कई जगह इलाज कराए जहां लाखों रुपए खर्च भी हुए लेकिन उसके परिवार के लोग देखने नहीं आए। कहा कि अगर दहेज की बात रहती तो इलाज के दौरान खर्च क्यों करता। बताया कि कल वह घर पर नहीं था। इसी दौरान उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

इधर घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम गिरिडीह सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories