TOP BANNER
Sponsored

कुएं में गिरकर विवाहिता की मौत, पड़ताल में जुटी पुलिस

सरिया : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित पोटमा गांव में शनिवार की अहले सुबह कुएं में गिरकर एक विवाहिता की मौत हो गई. मृतका अशोक रविदास की 26 वर्षीय पत्नी डोली देवी थी. घटना की सूचना मिलते पर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 11, 2021 Sep 11 49 Views
Share

सरिया : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित पोटमा गांव में शनिवार की अहले सुबह कुएं में गिरकर एक विवाहिता की मौत हो गई. मृतका अशोक रविदास की 26 वर्षीय पत्नी डोली देवी थी. घटना की सूचना मिलते पर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला.  बताया जाता है कि मृतका सुबह शोच के लिए निकली थी. इसके बाद जब देर तक वो वापस नहीं लौटी तो बच्चे मां को ढूढने लगे. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर कुएं में तैरते शव पर पड़ी. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति अशोक रविदास आंध्रप्रदेश में मजदूरी का काम करता है. वहीं उसके सास ससुर भी अन्यत्र रहते हैं. मृतका डोली अपने छोटे छोटे दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी. मृतका का मायके हजारीबाग जिला के बरही थाना क्षेत्र में है. जहां से लोग पहुंच चुके थे. घटना को लेकर सरिया थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर आवेदन मिलता है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories