TOP BANNER
Sponsored

इंटर लॉकिंग कार्य के कारण नहीं चली कई पसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री दिखे हलकान

सरिया : धनबाद रेल मंडल के तेतुलमारी स्टेशन में इंटर लॉकिंग का कार्य चलने के कारण गुरुवार को इस मार्ग पर कई पसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. वहीं ट्रेन के परिचालन नहीं होने से यात्री हलकान दिखे. गिरिडीह के सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेन के परिचालन नहीं होने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 10, 2022 Mar 10 57 Views
Share

सरिया : धनबाद रेल मंडल के तेतुलमारी स्टेशन में इंटर लॉकिंग का कार्य चलने के कारण गुरुवार को इस मार्ग पर कई पसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. वहीं ट्रेन के परिचालन नहीं होने से यात्री हलकान दिखे. गिरिडीह के सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेन के परिचालन नहीं होने पर निराश हो कर घर वापस लौटने को मजबूर दिखे, तो कई लोग सड़क मार्ग से अधिक किराया पर सफर करने को विवश हुए.

इस संबंध में हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में कार्यरत स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार ने बताया कि धनबाद रेल मंडल के तेतुलमारी स्टेशन में इंटर लॉकिंग का कार्य चलने के कारण गुरुवार को दिनभर मेगा ब्लॉकिंग था. इस कारण इस रूट से चलने वाली गया-आसनसोल ई एम यू सवारी गाड़ी ,आसनसोल- वाराणसी पैसेंजर  ट्रेन का परिचालन अप एवम डाउन लाइन में रद्द कर दिया गया था.

गौरतलब है कि इन ट्रेनों में इस क्षेत्र के मजदूर ,गरीब ,छोटे व्यवसाई एवं आम आवाम अधिकतर सफर करते हैं. रेलयात्री जिन्हे सरिया से धनबाद जाना होता है वो रेलवे में 20 रुपए के साधारण टिकट लेकर एक से डेढ घंटे में अपनी यात्रा पूरी कर लेते हैं. वहीं अगर यात्री सड़क मार्ग से धनबाद की यात्रा करते है तो 100 से 150 रुपए किराया लगता है साथ ही समय भी 2 घंटे से अधिक का लगता है. जिस कारण लोग ट्रेन रूट को ही बेहतर विकल्प मान इससे सफर करते हैं.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories