AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में बड़ा रेल हादसा, दिल्ली से आ रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हुई बेपटरी

बिहार के बक्सर में दिल्ली से कामख्या जा रही ट्रेन संख्या 2506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार की रात करीब 9 बजकर 35 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह घटना डीडीयू – पटना रेलखंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास घटित हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन के 6 डब्बे पलट गए हैं. कई लोगों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के बक्सर में दिल्ली से कामख्या जा रही ट्रेन संख्या 2506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार की रात करीब 9 बजकर 35 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह घटना डीडीयू – पटना रेलखंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास घटित हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन के 6 डब्बे पलट गए हैं. कई लोगों की मौत की सूचना भी मिल रही है, हालांकि प्रशासन की तरफ से अब तक छह लोगों के मौत की पुष्टि की गई है. जिला प्रशासन ने इस हादसे में 60 से 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि भी की है. इसी बीच स्टेशन पर अफरा-तफरी मची हुई है. एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि रोशनी कम होने की वजह से टॉर्च लाइट में बचाव कार्य किया जा रहा है.

दिल्ली से आ रही थी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक जैसे ही यह ट्रेन रघुनाथपुर स्टेशन के पास पहुंची तो एक तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गई. ट्रेन के डब्बे एक के ऊपर एक चढ़ गए. जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर जिला प्रशासन और पुलिस टीम के साथ जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के कर्मचारी पहुंचे हैं. साथ ही डीआरएम दानपुर अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद अन्य ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राहत एवं बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सारी चिकित्सकीय तैयारियां की जा रही हैं. सभी निजी अस्पतालों से अनुरोध किया गया है कि कृपया किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्टाफ एवं डॉक्टरों को तैयार रखें. स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गये हैं. घायलों को डिब्बों से बाहर निकाला जा रहा है. प्राथमिक उपचार केंद्र और सदर अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है. साथ ही पीएमसीएच पटना को भी अलर्ट रहने को कहा गया है.

रेलवे ने हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर – 9771449971

दानापुर के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर – 8905697493

आरा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर – 8306182542

कमर्शियल कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर – 7759070004

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम

बक्सर एसडीएम ने हादसे के बड़ एक मैसेज जारी करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल और सदर अस्पताल के साथ-साथ निजी डॉक्टरों से भी इलाज के लिए आगे आने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने निजी एंबुलेंस चालकों से भी आगे आने की अपील की है. बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा है कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से ज्यादा लोगों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज किया जा रहा है. कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना और बनारस भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे और जिला प्रशासन मिलकर राहत का कार्य चला रहे हैं. स्थानीय लोगों की भी मदद मिल रही है. हादसे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories