Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

फंदे से झूलती मिली महिला, घर से दुर्गंध आने के बाद हुआ खुलासा

135
Below feature image Mobile 320X100

गावां : थाना क्षेत्र में एक बंद घर में फंदे से झूलता शव मिला है। मृतका 50 वर्षीय कमली देवी थी। वह घर पर अकेली रहती थी।

बताया जाता है कि महिला पर नज़र नहीं पड़ने और घर से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोग घर के खुले सीढ़ी जब अंदर दाखिल हुए तो देखा कि शव फंदे से लटका हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का बेटा पिछले 2 साल से दिल्ली में रहता है और बेटी ससुराल में रहती है। वह घर में अकेले रहती थी। पिछले बुधवार को बेटी दामाद भी घर आए थे उस समय तक सबकुछ ठीक ठाक था। सम्भावना जताई जा रही है कि उसके बाद महिला ने यह कदम उठाया हो। 4,5 दिन पहले आत्महत्या कर लिए जाने की बात सभी मान रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ महीने पूर्व भी महिला ने विषपान कर आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन उस वक्त उसे बचा लिया गया था।

इधर, इस सूचना पर बेटी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बता दें कि महिला जिस घर में रहती थी उस घर का छत में दरवाजा नहीं है। जिससे कोई भी शख्स आराम से छत के जरिये निचे कमरे में आ जा सकता है। इससे मामला संदिग्ध भी हो सकता है। हालांकि इस मामले में पहले लोगों ने शव पोस्टमार्टम न कराए जाने की अपील पुलिस से की। जिसमें पुलिस ने मान लिया। मगर बाद में वरीय अधिकारियों से मिले निर्देश पर पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250