Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गिरिडीह कॉलेज में हंगामा, प्राचार्य ने कहा गोली मारने की दी धमकी, छात्र ने भी लगाए आरोप

129
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। बाद में कॉलेज के प्राचार्य द्वारा थाने को सूचना दी गई। जिसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।

 

इस मामले छात्र और कॉलेज प्रोफेसर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते दिखे। एक तरफ छात्र के भाई अंशु यादव का आरोप था कि तीन दिन से वह भाई के एडमिशन को लेकर चक्कर काट रहा है। मगर माइग्रेशन में गड़बड़ी की बात कहकर उसे दौड़ाया जा रहा है। इसके बाद उसने नेट के जरिये सर्टिफिकेट दिखाया। जिसके बाद माइग्रेशन के लेमिनेशन को हटाकर लाने और अब लेट फाइन लगने की बात कही गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। प्राचार्य अशोक कुमार धक्कामुक्की करने लगे और प्रोफेसर एम ऐन सिंह ने मारपीट किया। छात्र का टीशर्ट भी फाड़ दिया। छात्र का कहना था कि प्रोफेसर एम ऐन सिंह ने कहा कि वो झामुमो से है जो करना करलो।

इधर, इस मसले पर प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि दोपहर के तीन बजे भाई का रजिस्ट्रेशन करवाने एक लड़का आया। जिसकी तिथि खत्म हो गई। जिसके बाद कल उसे माइग्रेशन से लेमिनेशन हटाकर आने को बोला गया और लेट फाइन लगने की जानकारी दी गई। जिसके बाद उसने तीन दिन से धूमने की बात कही। जिसपर उसे समझाया गया।

इसके बाद एकाउंट सेक्शन में घुस कर गाली गलौज करने लगा। जब कहा गया कि भुगतान का काम हो रहा है चेक पड़ा हुआ है तो उसने गाली देते हुए मुझे कल गोली मार देने की धमकी दे डाली। इसके बाद बकझक होने लगी और फिर वह भीड़ गया। फिर सूचना दिए जाने पर पुलिस आई और उसने माफी मांगी तो उसे छोड़ दिया गया। कहा कि कॉलेज में ऐसा माहौल नहीं होना चाहिए।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250