Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

अलग-अलग स्थानों में सर्पदंश से दो की मौत, परिवार में पसरा मातम

121
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के बगोदर व बेंगाबाद थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नैयाडीह स्थित करमजोरा गांव में बीती रात बुधन कोल्ह अपने घर में सोया था इसी दौरान करैत सांप ने उसे डस लिया। बताया जाता है कि इसके बाद एम्बुलेंस को फोन किया मगर एम्बुलेंस नहीं पहुंची और शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बताया गया कि वह मजदूरी का काम किया करता था। गांव वाले उसके मौत का जिम्मेवार एम्बुलेंस चालक को ठहरा रहे हैं। कहा कि यदि एम्बुलेंस पहुंच जाता तो बुधन की जान बच सकती थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

इधर बगोदर के हेसला पंचायत के गेंदोडीह में शुक्रवार को खेती के दौरान एक किसान को भी सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए हजारीबाग रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक 58 वर्षीय नारायण महतो था।

घटना की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों को मदद का भरोसा भी दिलाया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250