Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गिरिडीह के इन इलाकों के हैं पॉजिटिव मरीज, आइसोलेशन में किया जा रहा शिफ्ट

165
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले में गुरुवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीजों में गिरिडीह सदर प्रखंड से 4, गांडेय प्रखंड से 3 और धनवार प्रखंड का एक मरीज है।

गिरिडीह सदर प्रखंड के 4 मरीजों में एक दंपत्ति हैं जो की बनियाडीह के हैं। ये 20 जून को दिल्ली से वापस लौटे थे। जिसके बाद सदर अस्पताल में अपना सैम्पल दिया था। वहीं तीसरा मरीज एक सीआरपीएफ जवान है जबकि चौथा मरीज शहर के भण्डारीडीह का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : बैंड संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

गांडेय प्रखंड से जिन 3 मरीजों की पुष्टि हुई है उसमें से 2 मरीज महेशमुण्डा का है, जबकि एक बुद्धुडीह का है।

वहीं धनवार प्रखंड में मिला मरीज गोरहंद का है। मरीजों की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य महकमा द्वारा संक्रमित मरीजों को बदडीहा स्थित आइसोलेशन में लाया जा रहा है। वहीं सभी के कॉन्टैक्ट हिस्ट्री और परिवार के लोगों का सैम्पल लिया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के द्वारा कन्टेंटमेंट जोन और बफर जोन का निर्धारण कर इलाके में निषेधाज्ञा लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250