Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

जनता को भगवान भरोसे छोड़ ट्रांसफर पोस्टिंग में जुटी है राज्य सरकार : भाजपा

139
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे समेत अन्य नेताओं ने प्रेस वार्ता कर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। मौके पर नेताओं ने कहा कि गिरिडीह समेत राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ ट्रांसफर पोस्टिंग कर धन उगाही में लगी हुई है। नेताओं ने पंचायत व प्रखंड स्तर पर सेंटर बनाकर कोरोना संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था किये जाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके साथ ही प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह इंटक जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ छोटन के मौत पर शोक जताया गया। नेताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल के चक्कर काटते काटते इलाज के अभाव में नरेंद्र कुमार सिन्हा की मौत हो जाती है। जबकि वे उसी पार्टी के नेता थे जिसकी सरकार है। ऐसे में इससे ज्यादा बुरी बात क्या होगी।

प्रेसवार्ता में गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, नुनूलाल मरांडी, सुरेंद्र वर्मन, नवीन सिन्हा, चुन्नुकान्त, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250