Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

मजदूरी कर देर रात नहीं लौटा मजदूर, सुबह सड़क किनारे मिली लाश

494
Below feature image Mobile 320X100

तिसरी : थाना इलाके के कलवा नदी के समीप सोमवार की सुबह एक शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और शव की पहचान थाना क्षेत्र के खटपोंक गांव निवासी 65 वर्षीय चंदर भोक्ता के रूप में की। मामले की सूचना पर पुलिस और परिजन को भी दी गई। जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे।

 

अज्ञात बाइक सवार द्वारा टक्कर मारे जाने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार चंदर भोक्ता मजदूर का काम किया करता था। देर रात को वह वापस घर लौट रहा था। शव मिलने वाले स्थान पर होंडा शाइन बाइक के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग मजदूर की मौत बाइक की टक्कर से हुई है और अंधेरे का लाभ उठाकर बाइक सवार मौके से भाग गया हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुआवजा की मांग

इधर मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीण और परिजन बगैर वरीय अधिकारियों को मौके पर नहीं आए शव को थाना नहीं ले जाने की मांग करने लगे। जिसके बाद मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। जानकारी पर तिसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, थाना प्रभारी पीकू प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मजदूर अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को छोड़ गया।

 

क्लिक कर देखें न्यूज बुलेटिन

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250