Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कार सवार ने पहले घोड़े को मारी टक्कर, लोगों ने किया पीछा तो बाइक सवार को मारी टक्कर

973
Below feature image Mobile 320X100

बाइक सवार हुए घायल, बाइक भी हुआ क्षतिग्रस्त

 

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला में सोमवार की रात एक चारपहिया वाहन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। स्थिति यह थी कि लोगों के जान पर बन आई और थोड़ी देर के अफरातफरी का माहौल हो गया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

दरअसल हुआ यूं कि रात के करीब 11 बजे एक चारपहिया सवार ने पहले घोड़े को टक्कर मारी। टक्कर में घोड़ा ज़मीन पर आ गिरा। इसके बाद चालक वाहन लेकर हुट्टी बाजार की ओर भागने लगा। इस दौरान जब स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो वाहन को रिवर्स करने के दौरान उसने पीछे से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान लोगों ने वाहन को घेर कर कार चला रहे युवक को पकड़ लिया।

 

सूचना पर फौरन नगर थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा मौके से कार को भी जब्त कर लिया गया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चला रहा युवक नशे ने धुत था। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था।

 

 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250