Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

जंगली हाथियों का आतंक, मॉर्निंग वॉक में निकले शख्स को कुचलकर मारा

122
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले में जंगली हाथियों का कहर जारी है। सरिया, बगोदर, बिरनी, डुमरी समेत मुफ्फसिल इलाके में लगातार हाथियों का झुंड नुकसान पहुंचा रहा है। बुधवार को एक बार फिर हाथी ने एक शख्स की जान ले ली। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशपुर की। मृतक 52 वर्षीय अधेड़ ख़ूबलाल मंडल था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह ख़ूबलाल मंडल मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान परास जंगल के पास एक हाथी ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद हाथी ने एक घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

महिला को भी किया जख्मी

इधर बिरनी के खेदवारा में भी हाथी ने एक महिला को जख्मी कर दिया। महिला चुड़का मांझी की पत्नी छोटकी हांसदा है। बताया जाता है कि वो बुधवार की सुबह शोच के लिए गई थी। कोहरे के कारण हाथी पर उसकी नज़र नहीं पड़ी और फिर हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

घटना में महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया। उसने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। लोग वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने की मांग कर रहे हैं।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250