Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

जारी है जंगली हाथियों का आतंक, महिला को गंभीर रूप से किया घायल

108
Below feature image Mobile 320X100

डुमरी : प्रखंड के जितकुंडी और अरवाटांड़ में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़े 2 हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं खेतों में लगे फसलों को भी रौंद डाला। इस दौरान सब्जी तोड़ रही एक महिला हाथियों के निशाने पर आ गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। महिला को धनबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाथियों ने इस दौरान घरों को नुकसान पहुंचाते हुए घर में रखे राशन को चट कर दिया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग से हाथियों को भगाने की मांग कर रहे हैं।

खेतों में लगे फसल के रौंदे जाने से किसानों में भी गम है। किसानों का कहना है कि एक तो कोरोना में वे लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं। उपर से अब हाथी भी उनके फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद सूचना पर रेंजर राजीव रंजन धनबाद पहुंच महिला का हाल जाना और 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। वहीं एक लाख मुआवजा दिए जाने का आश्वासन रेंजर ने दिया है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250