Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

तेज रफ्तार ऑटो ने ओवरटेक के दौरान दूसरे ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

235
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना में दो घायल हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पालगंज निवासी उपेंद्र लाहकार अपनी 70 वर्षीय मां कल्पना देवी और पुत्री के साथ ऑटो से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कुम्हरलालो में पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ऑटो ओवरटेक के दरम्यान आगे चल रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार कल्पना देवी की मौत हो गई और उपेंद्र और उनकी पुत्री घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया।

 

इधर घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

advt 2 <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250