Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

बेटे ने की थी दिल्ली में चोरी, अब चोरी के जेवरात के साथ मां हुई गिरफ्तार

134
Below feature image Mobile 320X100

आरोपी बेटा और उसके पिता को पहले जेवरात के साथ गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

 

जमुआ : दिल्ली के बसंत बिहार से जेवरात चोरी के मामले में दिल्ली की पुलिस ने जमुआ पुलिस की मदद से जमुआ थाना क्षेत्र के चुंगलों से आरोपी चोर की मां को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है। इस बाबत शुक्रवार को जमुआ थाना में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व जमुआ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के बसंत बिहार में राहुल गुप्ता के यहां पोबी इलाके के बरवाडीह का अनिल राम नौकर था। बीतें महीने वह अपने मालिक राहुल गुप्ता के यहां से  जेवरात टपा कर गायब हो गया था। इस संबंध में राहुल गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर इसकी जानकारी दी। वहीं पुलिस ने 23 फरवरी को मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी।

इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी अनिल राम को निमियाघाट थाना इलाके से उसके मौसी घर गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके निशानदेही पर 10 मार्च को पोबी के बरवाडीह स्थित उसके घर से कुछ जेवरात के साथ उसके पिता किशोर राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब जमुआ के चुंगलों से उसकी मां प्रमिला को पकड़ा गया है। बताया कि उसके पास से 25 लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि अभी चोरी के अन्य जेवरातों की तलाश जारी है। इस मामले में कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250